(बैठे ठाले शब्दार्थ संयोग की ओर ध्यान गया। माध्यम , प्रमाध्यम से जुड़े लोग कृपया अन्यथा न लें। सच्चे पत्रकारों के प्रति मेरे मन में सदा सम्मान रहा है। यहाँ पर चर्चित कुछ शब्दों के प्रकल्पित लाक्षणिक अर्थ, कितने सार्थक हैं, बताइएगा।)
♦️
समाचार - (सम्यक् आचरण) -> नए संवाद, घटनाक्रम की सच्ची जानकारी को सम्यक रूप से प्रस्तुत करना।
न्यूज़ -> north-east-south-west से खोज-बीन कर नई जानकारी प्रदान करना।
प्रेस (दबाना ) -> किसी वस्तु, विषय अथवा घटना को सायास दबाने वाला तंत्र, उपकरण।
मीडिया - (माध्यम, मध्यस्थ) बिचौलिये; पाठक, ग्राहक , सौदे आदि को पटाने में मध्यस्थता करने वाले।
एंकर है तो टेढ़ा ही होगा।
एंकर शब्द संस्कृत के अंक/अंग से है जिसका अर्थ है टेढ़ा, मुड़ा हुआ, कोण। मछली फाँसने का उपकरण ऐंगल है। नावों, जहाज़ों को टिकाए रखने के लिए भी एंगल को काम में लाया जाता है।अंगुली, अँगूठा में भी अंग है। नावों, पोतों को रोकने थामने के लिए जिस एंकर का प्रयोग होता है वह भी कोणीय होता है। रेडियो टेलीविजन के एंकर भी यही काम करते हैं।
काँटे जैसे टेढ़ेपन से लोगों को फँसाने, बाँधने, टिकाए रखने का काम सबके बस का नहीं है, अपने टेढ़ेपन से एंकर ही यह कर सकते हैं। रेडियो/टीवी के प्रस्तोता सब एंकर हैं- काँटेदार।
इंग्लैंड का नाम भी इसीलिए इंग्लैंड पड़ा है! देखा कि भूखंड मछली के काँटे की तरह टेढ़ा है तो नाम हो गया एंग्लैंड > इंग्लैंड।
कोई भला-बुरा संवाद जब तक 'समाचार' था तो 'सम्यक् आचरण' का नियम पालन करता था और सच बताता था। फिर 'प्रेस' कहलाया तो उसमें सच को 'दबाने' का गुण आ गया। अब 'मीडिया' है, जिसका मूल अर्थ है विज्ञापन के 'बिचौलिये'।
हिंदी का पत्रकार शब्द मौलिक है और लाजवाब भी। समस्या यह है कि अब मंडी पत्रकारों को लोग पत्तलकार कहने लगे।
(न्यूज़, प्रेस और माध्यम की परिभाषा Etymonlie के आधार पर। फ़ोटो सौजन्य: Wikicommons)
*******
No comments:
Post a Comment